Mutton Shops Closed in Raipur: राजधानी में आज बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, होटल-ढाबा-रेस्टोरेंट को भी चेतावनी
Mutton Shops Closed in Raipur: राजधानी में आज बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, होटल-ढाबा-रेस्टोरेंट को भी चेतावनी
Mutton Shops Closed in Raipur | Photo Credit: IBC24
- रामनवमी पर रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
- होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में भी मांस परोसना वर्जित
- उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और सामान जब्ती
रायपुर: आज पूरे देश में श्री रामनवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक पर्वों के मद्देनजर रायपुर नगर निगम ने मांस-मटन की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध (Mutton Shops Closed in Raipur) लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज शहर में सभी मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर लागू किया गया है। साथ ही
उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर निगम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इस त्योहार पर मांस परोसना या बेचना खुले बाजारों के साथ-साथ होटलों के भीतर भी प्रतिबंधित है। यदि कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट में भी नहीं होगी बिक्री
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, सभी जोनों और स्वच्छता अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित दिनों में यदि कोई होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट मांस या मटन की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़े:-
- Khelo India Tribal Games Chhattisgarh : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बड़ी गड़बड़ी, 5 महीने से सूखे पड़े स्विमिंग पूल में सिर्फ एक्सरसाइज करवाकर खिलाड़ियों को भेजा नेशनल खेलने, यहां देखें पूरा वीडियो
- Vishnu Ka Sushasan: साय सरकार के प्रयासों से सुधरी प्रशासनिक व्यवस्था, मिनटों में हो रहा राजस्व समस्याओं का हल, 10 नवाचारों से आसान हुआ काम
- शह मात The Big Debate:सियासत का ब्लेम गेम, कौन..किसका ATM? कांग्रेस ने चुना उधार का हथियार, क्या पीसीसी चीफ बैज के पास है कोई सबूत?

Facebook


