CG News: विधानसभा पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु न्यायाधीश, मुख्यमंत्री साय ने न्यायिक सेवा में चयन के लिए दी बधाई, जिम्मेदारियों के लिए कही ये बड़ी बात

Ads

विधानसभा पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु न्यायाधीश, मुख्यमंत्री साय ने न्यायिक सेवा में चयन के लिए दी बधाई, Trainee Judges from Chhattisgarh Reached Assembly

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 04:20 PM IST

CG News:

रायपुर: CG News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

CG News मुख्यमंत्री साय ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सांवत, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें: