‘इस बार चुनाव लड़ने का मन नही हो रहा है…लूंगा बड़ा निर्णय’ मंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर दिया बड़ा बयान
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है! TS Singh Deo Will Take Retirement?
अम्बिकापुर: TS Singh Deo Will Take Retirement? प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का मन नही हो रहा है। पहले 5 साल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी लेने का मन था, लेकिन
इस बार ऐसा मन में नही आ रहा है।
TS Singh Deo Will Take Retirement? उन्होंने आगे कहा कि क्या परिस्थिति बनती है ये भविष्य में है। बहुत सारी परिस्थियां रहती है, सभी सार्वजनिक तौर पर नहीं कही जा सकती। परिस्थितियों को लेकर निर्णय करूंगा। बता दें कि मंत्री टीएस सिंहदेव ने पहले भी अपने राजनीति करियर को लेकर बड़ा फैसला लेने की बात कह चुके हैं।
Read More: जालीदार ब्रा में नेहा मलिक ने बरपाया कहर
गौरतलब है कि बीते दिनों । विकास प्राधिकरण के बैठक में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि अभी मैंने कुछ सोचा नहीं है उसके बाद ही कार्यकर्ताओं से कुछ कहा पाऊंगा।

Facebook


