Raipur News: VIP रोड के होटल में इस हालत में थी दो विदेशी महिलाएं, पुलिस के पहुचंते ही मचा हड़कंप, कमरे की हालत देख हर कोई रह गया हैरान
Raipur News: तेलीबांधा पुलिस ने VIP रोड स्थित एक होटल से दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाऐं उज़्बेकिस्तान की निवासी है।
Raipur News/Image Credit: IBC24 File Photo
- राजधानी रायपुर में पुलिस ने 2 विदेशी महिलाओं को लिया हिरासत में।
- दोनों महिलाएं उज़्बेकिस्तान की निवासी।
- बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थी महिलाएं।
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय से विदेशी नागरिकों का आना-जाना बढ़ा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कई बार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जाता है। एक बार फिर प्रदेश की राजधानी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है (Raipur News)।
पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को लिया हिरासत में
Raipur News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां तेलीबांधा थाना पुलिस ने VIP रोड स्थित एक होटल से दो विदेशी महिलाओं (foreign women detained) को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाऐं खुद को उज़्बेकिस्तान का निवासी बता रही है। दोनों ही महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और IB के साथ मिलकर दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
VIP रोड में उज्बेकिस्तान की महिला ने किया था एक्सीडेंट
Raipur News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ समय पहले ही राजधानी के VIP रोड में एक उज्बेकिस्तान की महिला ने तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयंकर थी की युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला और उसके साथ एक वकील को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने की सजा काटने के बाद दोनों ही जेल से छूट गए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP1101 Tractor Rally: 1101 ट्रैक्टर और हज़ारों किसान, राजधानी में खुद ट्रैक्टर चलाकर मुख्यमंत्री ने किया ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का शुभारंभ,जानें 2026 क्यों है किसानों के लिए खास
- Indore Polluted water: इंदौर में ‘ज़हरीले पानी’ ने ली एक और जान! 21 मौतों के दावे से हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
- Abhanpur Illegal Murum Mining: खनिज विभाग की लापरवाही पर नवा रायपुर ASP ने उठाया बड़ा कदम, अभनपुर में अवैध मुरूम खनन पर दबिश

Facebook


