छत्तीसगढ़ में दो कारों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

छत्तीसगढ़ में दो कारों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

छत्तीसगढ़ में दो कारों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
Modified Date: February 13, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: February 13, 2026 2:44 pm IST

कोरबा, 13 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बांगो थानाक्षेत्र में झरना मोड़ के पास कटघोरा-अंबिकापुर राजमार्ग पर मध्यरात्रि में हुई।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 42 वर्षीय धनपत यादव और 43 वर्षीय इन्द्रजीत गोण्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों में सवार लोग जिले के सरमा कोरबी इलाके के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई।

अधिकारी के अनुसार स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए तथा उन्होंने पुलिस एवं 112 आपातकालीन सेवा को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि घायलों को पोड़ी-उप्रोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो को बाद में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्नत उपचार के लिए पहुंचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि तेज गति हादसे का मुख्य कारण हो सकता है।

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में