बलरामपुर में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत

Ads

बलरामपुर में सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 10, 2022 / 02:25 PM IST,
    Updated On - December 10, 2022 / 02:25 PM IST

बलरामपुर (उप्र) 10 दिसंबर (भाषा) बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार से चलाए जा रहे एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई ।

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान दयाराम (20) और महेश कुमार (40) के तौर पर हुई है, जो गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गंवारिया जेतापुर के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के अकसी बरहड़ा गांव के पास तेज रफ्तार से चलाए जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने शनिवार को बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल नोमान

नोमान