Narayanpur Conversion Controversy: छत्तीसगढ़ के इस गांव में अचानक पहुंचे कई पुलिसकर्मी! ग्रामीणों के फरमान से शुरू हुआ नया विवाद, समझाइश के बाद भी नहीं मान रहे लोग

Ads

छत्तीसगढ़ के इस गांव में अचानक पहुंचे कई पुलिसकर्मी! ग्रामीणों के फरमान से शुरू हुआ नया विवाद, Narayanpur Conversion Controversy Latest News

  • Reported By: Ashfaque Ahmed

    ,
  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 12:23 AM IST

नारायणपुर। Narayanpur Conversion Controversy नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्मांतरण को लेकर आदिवासी समुदाय और धर्मांतरित परिवारों के बीच विवाद गहरा गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और गांव सुरक्षा व्यवस्था के बीच छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।

Narayanpur Conversion Controversy जानकारी के अनुसार गांव के 26 धर्मांतरित परिवारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें गांव छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें या तो ईसाई धर्म छोड़कर आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए कहा जा रहा है या फिर गांव से बाहर जाने का फरमान सुनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आदिवासी समुदाय ने भी धर्मांतरित परिवारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समुदाय के लोगों का कहना है कि धर्मांतरण के बाद कुछ लोग गांव की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, रीति-नीति और देवी-देवताओं का सम्मान नहीं करते तथा उनकी धार्मिक मान्यताओं का अपमान किया जाता है। इसी बात को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ था, जो अब खुलकर सामने आ गया है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से चर्चा की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने अपने रुख में नरमी नहीं दिखाई थी। अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की निगरानी में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें: