बिलासपुर: तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा, दो की मौत, दो अन्य गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंद डाला।

बिलासपुर: तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा, दो की मौत, दो अन्य गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 26, 2021 7:20 am IST

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को रौंद डाला।

यह भी पढ़ें:  पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम शिवराज ने इंदौर को दी करोड़ों की सौगात

हादसे में दो राहगीर की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  हाथों में तीर कमान लेकर आकांक्षा छात्रावास की छात्राओं और आदिवासियों के साथ थिरके सीएम शिवराज

जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का यह मामला है। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सीधे राहगीरों को चपेट में ले लिया। दो लोगों की मौत और दो अन्य लोगों के घायल होने से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें:  अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस का नया कदम, तैयार हो रही सक्रिय बदमाशों के गैंग और उनके गुर्गों की कुंडली


लेखक के बारे में