Raipur News/Image Credit: IBC24.in File Image
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उरकुरा स्थित एक तालाब में अज्ञात महिला का शव तैरते हुए मिला है। महिला का शव तालाब में तैरता हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के (Raipur News) शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात महिला की पहचान करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के उरकुरा में शीतला तालाब में अज्ञात महिला का शव तैरते हुए मिला है। महिला का शव तालाब में तैरता हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना खमतराई पुलिस की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीमें मौके पर पहुंची और (Raipur Crime News) महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Raipur News: शुरूआती जांच में सामने आया है कि, महिला का शव 2 से 3 दिन पुराना है। वहीं महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है और महिला ने नाइटी पहनी हुई है। जांच में सामने आया है कि, महिला के बाये हाथ पर त्रिशुल और महाकाल का गोदना बना हुआ है। (Raipur News) फ़िलहाल खमतराई थाना पुलिस महिला की पहचान करने के साथ सभी अहम पहलुओं पर जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-