Union Home Minister Amit Shah visited Durg
रायपुरः Union Home Minister Amit Shah visited Durg छत्तीसगढ़ के सियासी संग्राम में पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ पुरजोर तरीके से रणनीति बना रही हैं। इसी के तहत कांग्रेस के गढ़ दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे से बीजेपी नेताओं को जहां बहुत उम्मीद है तो कांग्रेस नेता इस दौरे को लेकर बीजेपी को घेर रहे हैं। क्या राष्ट्रीय नेताओं के दौरे बीजेपी के लिए संजीवनी बन पाएंगे या फिर कांग्रेस के पास बीजेपी को मात देने की कोई बेहतर रणनीति है।
Read More : अब 11 जुलाई को होंगे भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव, जानें क्यों बदली गई तारीख?
Union Home Minister Amit Shah visited Durg छत्तीसगढ़ की चुनावी जंग में शह मात की रणनीति बन रही है। एक दूसरे के किले भेदने की चाल चली जा रही है। इसी के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दुर्ग दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि ये महाजनसंपर्क अभियान के तहत दौरा हो रहा है। शाह पद्मश्री उषा बारले के घर उनसे मिलने जाएंगे। फिर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी उन्हें परोसे जाएंगे। शाह के इस दौरे पर सियासत भी गरमाई हुई है और कांग्रेस चुटकी ले रही है।
Read More : मोदी की अमेरिका यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत, वॉशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम, बाइडन से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस का किला भेदने की रणनीति है तो अमित शाह दुर्ग में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे और जनता के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी रखेंगे। बीजेपी रणनीति के तहत चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेताओं के दौरों से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। और तमाम मुद्दों को लेकर आंदोलन और अभियान के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी है। इधर, कांग्रेस उसके हर वार पर पलटवार कर रही है।