Dhamtari News: गंगरेल में आज रोमांच और उत्साह का अनोखा संगम, पहली बार होगा महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 52 टीमें लेंगी हिस्सा
गंगरेल में आज रोमांच और उत्साह का अनोखा संगम, unique confluence of thrill and excitement in Gangrel today
Dhamtari News. Image Source- IBC24
धमतरीः Dhamtari News: धर्म नगरी के नाम से विख्यात धमतरी जिला में एक बार फिर इतिहास रचने वाला है। पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 52 टीमें हिस्सा लेंगी। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में ग्रामीण अंचल की 3 महिला टीमों की दमदार भागीदारी रहेगी। यह आयोजन सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि धमतरी के पर्यटन को नई पहचान देने की बड़ी पहल बनकर सामने आ रहा है।

Dhamtari News: गंगरेल बांध जहा रोमांच और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत आयोजित हो रही महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। रविवार को दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में धमतरी सहित आसपास के जिलों की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी मचान हाट प्वाइंट से ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक टीमें अपनी ताकत और तालमेल का प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात ये है कि महिला शक्ति की दमदार भागीदारी है। ग्राम लिर्रा की तीन महिला टीमें पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ इस प्रतियोगिता में उतर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका हौसला और जज्बा इस आयोजन को और भी खास बना रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि गंगरेल को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है। जल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने की कोशिश की जा रही है। आयोजन में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं। पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा 50 हजार और तीसरा 25 हजार रुपये। यह सिर्फ रेस ही नहीं, बल्कि बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र होगी, जहां प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। गंगरेल की लहरों पर रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Iran Launched Long Range Missile: भारत के करीब हिन्द-महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका की लड़ाई.. दागी गई 2000 किमी रेंज वाली मिसाइल
- Wife Affair with Lover: दोस्त की पत्नी के साथ इस हाल में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, अब ग्रामीणों ने लिया ये फैसला
- Strait of Hormuz Latest News: ईरान ने रख दी बड़ी शर्त.. ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज’ से सुरक्षित तरीके से गुजर जायेंगे सभी जहाज, बस करना होगा ये काम..
- Petroleum Price Reduce News: 10 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी पेट्रोल और डीजल की कीमत!.. भीषण युद्ध के बीच किसने किया 5 अरब यूरो के पैकेज का ऐलान?..
- Raipur Crime News: युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच
- Iran Launched Long Range Missile: भारत के करीब हिन्द-महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका की लड़ाई.. दागी गई 2000 किमी रेंज वाली मिसाइल
- Wife Affair with Lover: दोस्त की पत्नी के साथ इस हाल में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, अब ग्रामीणों ने लिया ये फैसला
- CG Sarkari Job 2026: छत्तीसगढ़ में 32000 पदों पर होगी भर्ती, नहीं देनी होगी अलग-अलग परीक्षा, साय सरकार ने युवाओं के लिए लिया बड़ा फैसला

Facebook


