उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बोलेरो जीप ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत और छह घायल

Ads

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बोलेरो जीप ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत और छह घायल

  •  
  • Publish Date - January 28, 2024 / 01:07 PM IST,
    Updated On - January 28, 2024 / 01:07 PM IST

बलरामपुर (उप्र) 28 जनवरी (भाषा) बलरामपुर जिले के तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण रविवार सुबह एक बोलेरो जीप ट्रक से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड़ी कुइयां गांव के पास की है जब बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग गोरखपुर से लौट रहे थे तभी जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार जीप में सवार ग्राम झरहाडीह निवास धर्मवीर (60) की मौके पर ही मौत हो गयी और उसमें सवार छह अन्य लोग घायल हो गये।

उसने बताया कि घायलों को बलरामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए।

पचपेड़वा थानाध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

भाषा सं आनन्द शोभना खारी

खारी