Vedanta Power Plant Blast Case: वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित इन लोगों पर FIR, इतने मजदूरों ने गंवाई थी जान

वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित इन लोगों पर FIR, Vedanta Power Plant Blast Case: FIR on Anil Agarwal

Vedanta Power Plant Blast Case: वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित इन लोगों पर FIR, इतने मजदूरों ने गंवाई थी जान

Reported By: Netram Baghel,
Modified Date: April 16, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: April 16, 2026 10:25 pm IST

सक्ती। Vedanta Power Plant Blast Case: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इसके अलावा प्रबंधक देवेंद्र पटेल पर भी FIR दर्ज हुई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही और प्रबंधन की जिम्मेदारी तय होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इससे पहले जिले पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का बयान सामने आया था। उन्होंने बताया था कि वेदांता पावर प्लांट में हुई हालिया दुर्घटना में लगभग 20 लोगों की जान चली गई है और 15 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हमारी प्रारंभिक जांच से आपराधिक संलिप्तता स्पष्ट हो गई है। डबरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। लगभग 8 से 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है कि अगर कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, तो उनके नाम भी इस अपराध में जरूर जोड़े जाएंगे।”

घायलों से श्रम मंत्री ने की भेंट, जाना हालचाल

Vedanta Power Plant Blast Case: हादसे के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मेट्रो हॉस्पिटल, जिंदल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर चिंता जताई है, वहीं मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और श्रम कानूनों के तहत भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल प्लांट को सील कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक इसे दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।