Vedanta Power Plant Blast News: वेदांता पावर प्लांट में बढ़ाई गई सुरक्षा, अन्दर आने जाने पर लगाई गई रोक, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

Vedanta Power Plant Blast News: वेदांता पावर प्लांट में बढ़ाई गई सुरक्षा, अन्दर आने जाने पर लगाई गई रोक, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

Vedanta Power Plant Blast News: वेदांता पावर प्लांट में बढ़ाई गई सुरक्षा, अन्दर आने जाने पर लगाई गई रोक, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

Vedanta Power Plant Blast News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 15, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: April 15, 2026 10:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से 16 लोगों की मौत
  • प्लांट की सुरक्षा तीन लेयर बैरिकेडिंग के साथ कड़ी कर दी गई
  • पुलिस बल तैनात, अंदर आने-जाने पर रोक और प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

बिलासपुर: Vedanta Power Plant Blast News छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां वेदांता पावर प्लांट में अचानक बॉयलर ब्लास्ट (Vedanta Power Plant Blast) हो गया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की इसकी पुष्टि की है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

Vedanta Power Plant Blast वहीं हालत को काबू पाने के लिए प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्लांट को तीन लेयर में बैरिकेडिंग कर दिया गया है, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति अंदर न जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्लांट के अंदर आने-जाने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन को आशंका है कि इस घटना को लेकर आंदोलन या प्रदर्शन हो सकता है, इसलिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वेदांता पावर प्लांट में दोपहर के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पूरे प्लांट में धुआं धुआं हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम प्लांट पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।