Reported By: Saurabh Singh Parihar
,Vijay Sharma Letter to CM | Photo Credit: AI
रायपुर: Vijay Sharma Letter to CM छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PMAY Gramin Chhattisgarh) के तहत राज्य में हुई उपलब्धि की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों से मैं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भार साधक मंत्री के रूप में कार्यरत हूं। इस अवधि में सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।
Vijay Sharma Letter to CM विगत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए राशि का आबंटन नहीं किया था। जिससे लाखों गरीब पक्के आवास से वंचित रह गए थे। उन्होंने पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के त्यागपत्र का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय गरीबों के आवास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी थी। तब “मोर आवास-मोर अधिकार” एक जन आंदोलन बना था। गांव से राजधानी रायपुर तक जन सैलाब उमड़ा था। इस आंधी में पूर्ववर्ती सरकार उखड़ गई थी।
इसी आंदोलन में हितग्राहियों के चरण पखार कर जनता से वादा किया गया था कि, यदि भाजपा की सरकार बनती है तो सरकार की “पहली कैबिनेट का पहला प्रस्ताव गरीबों को पक्का आवास देने का संकल्प होगा। छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनी और यह वादा पूरा भी किया गया।