Reported By: Suman Pandey
,Purandar Mishra Statement: ब्लू वाटर हादसे के बाद एक्शन में विधायक, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई? बोले- 'खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया' /image: Social Media
रायपुर। MLA Purandar Mishra Statement: राजधानी रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम डूबे आदिल खान (Adil Khan Blue Water News) का शव आखिरकार बरामद हो गया है। चार दिनों से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं, लेकिन देर रात आदिल का शव खुद ही पानी से बाहर आ गया। जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने शव को बाहर निकाला। इधर ब्लू वाटर में लगातार हो रहे हादसों को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। (Chhattisgarh Blue Water Accident)
विधायक (BJP MLA Purandar Mishra) ने ब्लू वाटर खदान (Raipur Blue Water Accident) की खुदाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि ठेकेदार ने खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया जो बड़ी लापरवाही है। रायपुर में ऐसी जितनी भी खदानें हैं, उन्हें भरने के लिए वे कलेक्टर को पत्र लिखेंगे।
MLA Purandar Mishra Statement वहीं आदिल के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई है। विधायक ने कहा कि वे शाम को जिला प्रशासन के साथ आदिल के परिजनों से मुलाकात करेंगे और परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें