5 बजे तक मतदान, दुर्ग में 63 %..गरियाबंद में 85 फीसदी मतदान

5 बजे तक मतदान, दुर्ग में 63 %..गरियाबंद में 85 फीसदी मतदान

5 बजे तक मतदान, दुर्ग में 63 %..गरियाबंद में 85 फीसदी मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 21, 2019 12:57 pm IST

रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतदान प्रतिशत पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। इसी बीच कुछ जगहों से मतदान के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में दोपहर 4 बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं रायपुर जिले में जिले में भी चार बजे तक करीब 55 फीसदी मतदान की खबर है।

ये भी पढ़ें: हैंडिल से हाथ छूटते ही बस की चपेट में आया एजेंट, सिर से निकला पिछला पहिया, घट…

वहीं दुर्ग जिले में 5 बजे तक 62.52 प्रतिशत मतदान हुआ है, दुर्ग नगर निगम में कुल 64.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। धमतरी जिले में 5 बजे तक 75.54% मतदान, नगर निगम धमतरी में 73.21 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: गृह जिले पहुंचा दिवंगत कांग्रेस विधायक का शव, रविवार को अंतिम संस्क…

गरियाबंद जिले में 5 बजे तक 85.12 प्रतिशत मतदान हुआ है, गरियाबंद नगरपालिका में 82.88 प्रतिशत मतदान, छुरा नगर पंचायत में 78.73 प्रतिशत, राजिम नगर पंचायत में 87.67 प्रतिशत, फिंगेश्वर नगर पंचायत में 88.63 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्रियों के अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, कर्फ्…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com