‘गांधी से चले.. राहुल पर अटके’! BJP का तंज-‘अध्यक्ष नहीं मालिक का चयन’, राहुल गांधी एक बार फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?
Will Rahul Gandhi once again become the National President of Congress?
(रिपोर्टः सौरभ सिंह परिहार) रायपुरः देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर देश की सियासत में इस वक्त कई सवाल गूंज रहे हैं। कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? क्या नया राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से होगा या गांधी परिवार से बाहर का नेता होगा? अध्यक्ष पद पर होने जा रहे चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तो इन सवालों का जवाब तय करते हुए बड़ा फैसला ले लिया है। रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से अपील भी की है कि वो अपने फैसला पर पुनर्विचार करें और पार्टी की कमान संभालें। दूसरी तरफ भाजपा ने इस प्रस्ताव पर तंज कसा है, भाजपा नेता और सांसद सुनील सोनी का कहना है गांधी परिवार के आवरण से कांग्रेस पार्टी कभी बच नहीं पाएगी ।
Read more : ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर हुई पैसों की बारिश, 25 करोड़ की लॉटरी जीतकर बना करोड़पति
राहुल गांधी एक बार फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ? ये वो सवाल है जो इस समय सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को प्रस्ताव पास कर दिया है। रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलिगेट की एक अहम बैठक हुई। जिसमें ये प्रस्ताव पास किया गया है। इसके बाद जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2 राज्यों में ये प्रस्ताव पास किया गया है। अगर ये प्रस्ताव दूसरे राज्यों से भी आता है तो राहुल जी को इस मामले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
Read more : Youtube से होगी छप्परफाड़ कमाई! कंपनी बना रही है ये खास प्लान, Shorts क्रिएटर्स होंगे मालामाल
इधर, राहुल को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने तंस कसते हुए कहा है कि कांग्रेस गांधी परिवार के आवरण से बाहर कभी नहीं निकल सकती। साथ ही तंज कसा कि गांधी परिवार ही कांग्रेस के मालिक हैं, अध्यक्ष नहीं मालिक तय करने जा रहे ।
Read more : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित, PCC बदलने पर भी फैसला
दरअसल, करीब 21 साल बाद कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव होने जा रहे हैं.. 24 को नामांकन और 17 अक्टूबर मतदान होगा। कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा, ये तस्वीर 19 अक्टूबर को चुनाव नतीजों के ऐलान के साथ साफ हो जाएगी। मगर उससे पहले इसपर छत्तीसगढ़ में फिर राहुल के बहाने बीजेपी कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए। फिर से परिवारवाद का आरोप लगा दिया है।

Facebook


