CG Murder News: प्रदेश में दो महिलाओं की हत्या से फैली सनसनी, पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, इधर शराब के नशे में आरोपी ने किया ऐसा काम

CG Murder News: प्रदेश में दो महिलाओं की हत्या से फैली सनसनी, पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, इधर शराब के नशे में आरोपी ने किया ऐसा काम

CG Murder News: प्रदेश में दो महिलाओं की हत्या से फैली सनसनी, पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, इधर शराब के नशे में आरोपी ने किया ऐसा काम

Bihar News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: January 3, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: January 3, 2026 7:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दो अलग-अलग जगहों पर पति द्वारा पत्नी की हत्या की घटनाएँ
  • बलरामपुर में आरोपी गिरफ्तार, सूरजपुर में आरोपी फरार
  • घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल

बलरामपुर/अंबिकापुर: CG Murder News छत्तीसगढ़ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं यहां दो अलग अलग जगहों से दो महिलाओं की हत्या हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Murder News खाना देने से इनकार करना पड़ा भारी

मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला बलरामपुर के तातापानी थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि खाना को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। खाना नहीं देने से आरोपी पति गुस्से में आ गया और डंडे से पीट पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

शराब के नशे में पत्नी को उतारा मौत के घाट

वहीं दूसरा मामला सूरजपुर के सरस्वतीपुर की घटना है। जहां शराब के नशे में आरोपी पति ने लात घुसो से पत्नी की पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अब पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।