Chhindwara News: कफ सिरप मौत मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध, IMA ने किया जिला अस्पताल में प्रदर्शन…
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के विवादित मामले में गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी के समर्थन में स्थानीय डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है।

chhindwara news
- डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के खिलाफ IMA का विरोध प्रदर्शन।
- जिला अस्पताल में डॉक्टरों का जमावड़ा और ज्ञापन सौंपना।
- डॉक्टरों ने दावा किया प्रवीण सोनी निर्दोष हैं।
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के विवादित मामले में गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी के समर्थन में स्थानीय डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर जिले के जिला अस्पताल परिसर में भारी संख्या में डॉक्टर एकत्रित हुए और गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि प्रवीण सोनी इस मामले में निर्दोष हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई गलत है।
IMA ने रिहाई की मांग की
Chhindwara News: IMA ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर की रिहाई की मांग की है। साथ ही, दवा कंपनी और संबंधित लाइसेंसिंग एजेंसी पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
इस मामले ने छिंदवाड़ा में चिकित्सा जगत और आम जनता दोनों को हिला कर रख दिया है। वहीं प्रशासन भी इस मामले की गंभीरता को समझते हुए हर दिशा में जांच और कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।
कफ सिरप से बच्चों की मौत पर केंद्र सरकार सख्त
Chhindwara News: दरअसल, कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छिंदवाड़ा जिले में बच्चों की मौत कफ सिरप के सेवन के बाद होने की खबर से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ बच्चों ने स्थानीय मेडिकल स्टोर से खरीदे गए कफ सिरप का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। भारत सरकार ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल राज्य के स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इस मामले में छिंदवाड़ा से आई एक विशेष टीम ने कोल्ड्रिफ सिरप लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी को कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपाल चौक से गिरफ्तार किया है। और सिरप बनाने वाली दवा कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डॉक्टर प्रवीण सोनी पर कफ सिरप लिखने का आरोप है, जिससे बच्चों की मौत हुई। उनकी गिरफ्तारी इसी वजह से हुई है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwara News: Doctors protest against the arrest of Dr. Praveen Soni in the cough syrup death case
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am