Chhindwara News: 15 दिन में 182 किसानों पर एफआईआर! प्रदेश में इस वजह से अन्नदाताओं पर टूट रही कानून की गाज
15 दिन में 182 किसानों पर एफआईआर…Chhindwara News: FIR against 182 farmers in 15 days! Due to this, the law is breaking down
- छिंदवाड़ा में नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती,
- 15 दिन, 20 थाने, 182 एफआईआर,
- किसानों पर टूट रही कानून की गाज,
छिंदवाड़ा: Chhindwara News: जिले में खेतों में नरवाई जलाने की घटनाएं प्रशासन की तमाम चेतावनियों और सख्त निर्देशों के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा 14 अप्रैल 2025 से इस पर सख्त कार्रवाई शुरू की गई है जिसके तहत 15 दिनों में जिले के 20 थानों में 182 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 200 से ज्यादा किसानों को आरोपी बनाया गया है।
Chhindwara News: राजस्व विभाग की रिपोर्टों के आधार पर पुलिस लगातार प्रकरण दर्ज कर रही है। बीएनएस की धारा 223 और 287 के तहत ये मामले पंजीबद्ध किए जा रहे हैं। नरवाई जलाने वाले किसानों पर आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है
- 2 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर ₹2500,
- 2 से 5 एकड़ वाले किसानों पर ₹5000,
- और 5 एकड़ से अधिक जमीन पर ₹15000 तक का अर्थदंड लगाया जा रहा है।
- बिछुआ और अमरवाड़ा थाना क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं जहां रोजाना नए प्रकरण दर्ज हो रहे हैं।
Chhindwara News: प्रशासन की इस सख्ती का एक और बड़ा असर यह हो सकता है कि नरवाई जलाने वाले किसानों की ‘किसान सम्मान निधि’ पर भी रोक लगाई जा सकती है। जिला प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नरवाई जलाने की आदत नहीं छूट रही जागरूकता कार्यक्रम भी असर नहीं दिखा पा रहे हैं।
Chhindwara News: कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा इस पर पूर्व में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था बावजूद इसके अब तक 350 से ज्यादा शिकायतें प्रशासन को मिल चुकी हैं। अब पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य अमले द्वारा निरंतर निरीक्षण कर खेतों में हुई आगजनी की रिपोर्टें तैयार कर पुलिस को सौंपी जा रही हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह भूमि क्षेत्रफल पर निर्भर करता है – ₹2500 से ₹15000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwara News: FIR against 182 farmers in 15 days! Due to this
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm