12वीं की छात्रा से रेप के बाद हत्या!, झाड़ियों के बीच इस हाल में मिली लाश

12वीं की छात्रा से रेप के बाद हत्या!, झाड़ियों के बीच इस हाल में मिली लाश

12वीं की छात्रा से रेप के बाद हत्या!, झाड़ियों के बीच इस हाल में मिली लाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 5, 2019 5:14 pm IST

जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र के बीजापुरी पड़रिया गांव में 12वीं पढ़ने वाली एक छात्रा की लाश झाड़ियों में मिली है। छात्रा की लाश मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा की लाश को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा 3 सितम्बर से स्कूल से घर के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी। हालांकि परिजनों ने छात्रा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: सांसद संतोष पांडेय को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी, ​पढ़िए पत्र में क्या लिखा है ​नक्सलियों ने

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बीजापुरी पड़रिया इलाके में रहने वाली छात्रा की लाश झाड़ियों में मिली है। परिजनों ने बताया कि 3 सितंबर को छात्रा स्कूल के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी मोबाइल नहीं रखती थी, जिसके चलते संपर्क भी नहीं किया जा सका। छात्रा की लाश झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली है। छात्रा के शरीर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इस बात को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले रेप किया होगा और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

Read More: स्पेशल DG आरके विज ने अधीक्षकों को लिखा पत्र, कहा-वाहन चैकिंग के दौरान बरतें सहानुभूति

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/JIz4R_qWwpY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"