दो शहरों में मिले 129 कोरोना संक्रमित नए मरीज, 1 की मौत

दो शहरों में मिले 129 कोरोना संक्रमित नए मरीज, 1 की मौत

दो शहरों में मिले 129 कोरोना संक्रमित नए मरीज, 1 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 23, 2020 3:20 am IST

इंदौर। जिले में 118 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1637 पहुंच गई है। 24 घंटों में एक मरीज के मौत की भी हुई पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- मुझे कोरोना है, छोटी बेटी पास आ रही है, कृपया मुझे यहां से ले जाएं, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली

जिले में अब तक 301 लोगों की मौत हो चुकी है। 82 मरीज डिस्चार्ज हुए है। अब तक 4519 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इंदौर में अब तक 6457 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- सैकड़ों ग्रामीणों ने किया सीएमओ का घेराव, लड़कियां लाकर आवास में

वहीं खरगोन जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खरगोन में संक्रमित मरीजों की संख्या 582 हो गई है। जिले में अब तक 16 मरीजों की मौत हो चुकी है ।


लेखक के बारे में