मध्यप्रदेश से राहत भरी खबर, भोपाल में 19 और जबलपुर में दो लोगों ने जीती कोरोना से जंग

मध्यप्रदेश से राहत भरी खबर, भोपाल में 19 और जबलपुर में दो लोगों ने जीती कोरोना से जंग

मध्यप्रदेश से राहत भरी खबर, भोपाल में 19 और जबलपुर में दो लोगों ने जीती कोरोना से जंग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 7, 2020 6:01 pm IST

भोपाल: प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि आज राजधानी भोपाल में 19 और जबलपुर में 2 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही भोपाल में अब 383 मरीज संक्रमण मु​क्त हो गए हैं। जबकि जबलपुर में ठीक होने वालों की संख्या 17 हो गई है।

Read More: अब MGM मेडिकल कॉलेज में प्लाजमा थैरेपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, ICMR ने दी अनुमति, IPS आदित्य मिश्रा ने डोनेट किया प्लाजमा

वहीं दूसरी ओर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 3252 हो गया है। इनमें से 193 लोगों की मौत हो चुकी है और 1231 स्वस्थ हो चुके हैं।

Read More: शक्ति पेपर्स प्लांट को बंद करने का आदेश, हानिकारक गैस रिसाव मामले में प्रबंधन दोषी, मंत्री पटेल ने दिए जांच के आदेश

प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1699 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 595 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 652 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 318 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 22 मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 201 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 45 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 50 लोग ठीक हुए हैं।

Read More: मध्यप्रदेश में आज 114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3252 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"