शहर में 2 दिनों तक टोटल लॉकडाउन, सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा प्रतिबंध

Ads

शहर में 2 दिनों तक टोटल लॉकडाउन, सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - July 25, 2020 / 04:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

जबलपुर। कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा देखकर जिला प्रशासन ने सप्ताह में 2 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश जारी किया है। शनिवार व रविवार के दिन जिले भर में आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त सभी सेवाएं बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें- बिना मास्क खुलेआम घूम रहे 53 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, इतने रुपए का थमाया चालान

जबलपुर में सोमवार सुबह 5 बजे तक टोटल लॉक डाउन जारी रहेगा । जिले में सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं में छूट दी गई है। शुक्रवार को दिन भर में कोरोना संक्रमण के 45 नए मरीज मिले हैं।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे बैंक, जिला कलेक्टर ने जारी किया संशोधित

जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 959 हो गई है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन का उल्लंघन दुकानदारों को पड़ा भारी, राशन, किराना, कृषि सेवा

वहीं कटनी में कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा देखकर जिला प्रशासन ने सप्ताह में 2 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश जारी किया है। शनिवार व रविवार के दिन जिले भर में आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त सभी सेवाएं बंद रहेगी। प्रशासन द्वारा सूचना जारी करने के साथ ही लोगों ने 2 दिन तक बंद रहने वाले बाजार के चलते आवश्यक सामग्री की खरीदी शुक्रवार को ही कर ली। सब्जी, फल, किराना सहित कई दुकानों में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की खरीदी का कार्य जारी रहा। यही वजह है कि शुक्रवार को बाजारों और सड़कों पर अधिक भीड़ देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे बैंक, जिला कलेक्टर

कटनी में 2 दिनों तक होने के चलते लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। दरअसल कटनी में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी इजाफा हो रहा है। जिसके चलते जिले में 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। जिले में अभी तक 79 मरीज सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- कविता नगर इलाके के मकान में पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में मिले 3 युवती और दो युवक

1 दिन पूर्व से ही नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा शहर भर में वाहनों के माध्यम से 2 दिन तक बाजारों और सेवाओं के बंद रहने की जानकारी लोगों को दी गई।