आज आ सकती है कोरोना वैक्सीन की 2 लाख डोज, दो दिन में दर्ज किए वैक्सीनेशन के दो नए रिकॉर्ड

आज आ सकती है कोरोना वैक्सीन की 2 लाख डोज, दो दिन में दर्ज किए वैक्सीनेशन के दो नए रिकॉर्ड

आज आ सकती है कोरोना वैक्सीन की 2 लाख डोज, दो दिन में दर्ज किए वैक्सीनेशन के दो नए रिकॉर्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 3, 2021 2:28 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरुकता आई है। यहीं वजह है कि प्रदेश में दो दिनों में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ है। वहीं अब वैक्सीनेशन प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

Read More News: इस गांव में नहीं ब्याहना चाहता कोई अपनी बेटी, वजह जानकर आप भी कहेंगे क्या यही है 21वीं सदी का भारत 

दरअसल कोरोना वैक्सीन की दो लाख डोज आज आ सकती है। अगर नहीं आएगा तो वैक्सीनेशन प्रभावित हो जाएगा। लोगों में जागरुकता और वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ने से हर दिन बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो रहा है।

Read More News: भाजपाइयों को कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम तिवारी की नसीहत, ​कहा- संक्रमण और संकटकाल में बंद करें ओछी 

प्रदेश में बीते दो दिनों में वैक्सीनेशन के दो नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के पहले दिन 1 अपैल को 2 लाख 34 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इसके बाद 2 अप्रैल को 3 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बता दें कि प्रदेश में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट निर्धारित किया गया है।

Read More News: बेकाबू कोरोना…विपक्ष हमलावर! आखिर किसकी लापरवाही से छत्तीसगढ़ में बढ़े संक्रमण के मामले? 

2 अप्रैल को 326012 को लगा कोरोना का टीका

शुक्रवार को प्रदेश भर में 3 लाख 26 हजार 12 को कोरोना का टीका लगा। इनमें 45 साल से अधिक 313190 लोगों को पहला डोज लगा। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के 5390 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। 933 हेल्थ वर्कर ने भी कोरोना का पहला डोज लगवाया। 1214 हेल्थ वर्कर को दूसरा डोज लगा। वहीं 3377 फ्रंटलाइन वर्कर को पहला डोज लगा। 1908 फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरा डोज लगाया गया।

Read More News: बीजेपी में बागी सुर! क्या सिंधिया के बीजेपी में आने का असर अभी तक है?


लेखक के बारे में