उज्जैन में मिले 20 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर संख्या हुई 53

Ads

उज्जैन में मिले 20 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर संख्या हुई 53

  •  
  • Publish Date - April 22, 2020 / 03:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। उज्जैन में आज 20 और मरीज मिले हैं। 420 की रिपोर्ट में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य अमला हरकत में आया है।

Read More News:  जबलपुर में कोरोना कंटेन्मेंट इलाकों में मिले 1300 संदिग्ध, सभी को क…

नए मरीज मिलने की पुष्टि अनुसुइया गवली ने की है। बता दें कि 20 नए मरीज मिलने के बाद अब आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। वहीं उज्जैन में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद अब सभी मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल की पहल से दूसरे राज्यों में फंसे दो लाख से अधिक श्रमिकों को मिली राहत, मिला पुन: ..

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हर दिन कोरोना के मामले सामने आने से प्रदेश सरकार की​ चिंता बढ़ गई है। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी कोरोना से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लॉकडाउन लागू होने के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है।

Read More News: स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के खिलाफ मोदी सरकार का कड़ा कानून, 7 साल …

शीर्ष 5 समाचार