पिकअप वाहन पलटने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायलों की हालत में सुधार

Ads

पिकअप वाहन पलटने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायलों की हालत में सुधार

  •  
  • Publish Date - March 15, 2020 / 04:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

पत्थलगांव। धरमजयगढ़ का अंबेटिकरा मंदिर से वापस लौट रही श्रध्दालुओं से भरी पिकअप वाहन शनिवार को देर शाम बाकारुमा के समीप असंतुलित होकर पलट जाने से इसमे सवार 3 महिला सहित एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पत्थलगांव का सिविल अस्पताल में भर्ती कराए सभी 25 घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की दहशत, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द…

इस हादसे में मृतक महिलाओं की पहचान बाकारुमा की मथुरा बाई,मदारमति,सुमित्रा बाई और मोनू राठिया (6) के रूप में कर ली गई है। अम्बेटिकरा मंदिर से वापस लौटते समय यह पिकअप वाहन चरखापारा के समीप एक मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई थी। इसमें सवार सभी श्रध्दालु वाहन के नीचे दबे हुए थे। घायलों को निकालने के लिए जेसीबी वाहन की मदद ली गई। इस वजह से बचाव कार्य शुरू होने में विलंब हो हुआ।

ये भी पढ़ें- युवक की हत्या कर भाग रहे 5 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉकेटम…

बाकारुमा चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निकाल कर पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां स्वास्थ्य अमला तथा शहर के समाजसेवी युवाओं ने मदद कर घायलों को तत्काल उपचार के काम में मदद की।