प्यारे मियां यौन शोषण मामला: बालिका गृह में 3 और लड़कियों की हालत बिगड़ी, एक की हो चुकी है मौत
प्यारे मियां यौन शोषण मामला: बालिका गृह में 3 और लड़कियों की हालत बिगड़ी, एक की हो चुकी है मौत
भोपाल। प्यारे मियां यौन शोषण मामला में बालिका गृह में रह रही ती और लड़कियों की हालत बिगड़ गई है। तीनों बालिकाओं को हमीदिया और जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते सप्ताह एक बालिका की मौत हो चुकी है।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा राजधानी भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, करेंगे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज ने नाबालिग की मौत के मामले में SIT के गठन का आदेश दिया था। जांच के लिए SIT रविवार को जब बालिका गृह पहुंची तो टीम को देखकर लड़कियों को चक्कर आने लगे, उल्टी होने लगी। एक लड़की के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देख दो लड़कियों को जेपी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। दोनों की सेहत फिलहाल स्थिर है। दोनों बच्चियों को फीमेल वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी है। वहीं एक अन्य नाबालिग को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
Read More News: शादी के बाद पहली बार सामने आई वरुण धवन और पत्नी नताशा की तस्वीर, सोशल मीडिया पर किया शेयर
एक की हो चुकी है मौत
प्यारे मियां यौन शोषण मामले में एक बालिक की बीते सप्ताह संदिग्ध मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने कुछ दिनों पहले नींद की गोलियां खा ली थीं। इसके बाद उसे संदिग्ध परिस्थितियों में हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया। मामले न्यायायिक जांच चल रही है।
Read More News: 45 साल के युवक ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा हवालात

Facebook


