अनियंत्रित ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में जोरदार ब्लास्ट, दो युवक जिंदा जले, एक की उपचार के दौरान मौत

Ads

अनियंत्रित ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में जोरदार ब्लास्ट, दो युवक जिंदा जले, एक की उपचार के दौरान मौत

  •  
  • Publish Date - February 25, 2020 / 05:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मण्डला: माधोपुर गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि बाइक और ट्रक की टक्कर से तीन लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बाइक में ब्लास्ट हुआ, जिससे बाइक सवार जिंदा जल गए। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के शिनाख्त में जुटी हुई है।

Read More: गृह परीक्षाओं के साथ ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द, सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार मामला अंजनियाँ पुलिस चौकी क्षेत्र के माधोपुर गांव कहा है, जहां देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे दो लोग मौके पर ही जिंदा जल गए। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गई।

Read More: बड़ा फैसला: दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी, अब तक 10 की मौत, कई घायल