नेशनल हाइवे पर दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

नेशनल हाइवे पर दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

नेशनल हाइवे पर दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 18, 2019 12:55 am IST

खरगोन: जिले के मेनगांव थाना के ग्राम गोपालपुरा में रविवार की रात को खण्डवा-बडोदरा राजमार्ग पर दो बाइको की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: जमीन विवाद में बेटे ने ही की थी पिता की गैंती मारकर हत्या, चश्मदीद गवाह को भी उतार दिया था मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी 18 वर्षीय लालू अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई प्रेमलाल के साथ गांव से बाईक पर डीजल लेने खरगोन आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाईक से जा भिड़े। दोनों बाइकों में टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में लालू, प्रेमलाल और पाडल्या निवासी 20 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई। जबकि दीपक नाम का एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Read More: ट्रिपल आई टी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल, सोमवार को पहुंचेगी नवा रायपुर

जिला अस्पताल खरगोन के चिकित्सक खरगोन डॉ अशोक अस्के ने बताया कि मेनगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास दो बाइको की भिड़ंत में कुल 3 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Read More: कांग्रेस विधायक का कांग्रेस विधायक से विवाह, कभी राहुल गांधी से शादी को लेकर बटोरी थी सुर्खियां

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9EOg0PFPwek” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"