दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से आई राहत भरी खबर, 5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से आई राहत भरी खबर, 5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

दुर्ग कोविड 19 अस्पताल से आई राहत भरी खबर, 5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 12, 2020 12:46 pm IST

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच दुर्ग जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। खबर कि दुर्ग कोविड अस्पताल से 5 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि डिस्चार्ज किए मरीजों में 4 बेमेतरा के हैं।

Read More: मादा हाथियों की मौत की जांच के लिए सरकार ने किया समिति का गठन, 20 दिन के भीतर सौंपेगी रिपोर्ट

इससे पहले राजनांदगांव से भी कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की खबर सामने आई थी। राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में भर्ती 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एक और मरीज की पुष्टि हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जानकारी के अनुसार बल्देवबाग मिलचाल में कोरोना पॉजिटिव म​हिला की पहचान हुई है।

Read More: 10 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली नई पदस्थापना

5 मरीजों के स्वास्थ्य होने की पुष्टि सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने की है। जिला प्रशासन के अनुसार 1 राजनांदगांव, 3 बालोद और कवर्धा 1 मरीज आज डिस्चार्ज होंगे। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में तीन जिलों के 90 मरीज भर्ती हैं।

Read More: वनभू​मि पर बस गया पूरा गांव, विभाग को नहीं लगी भनक, अतिक्रमण हटाने जारी हुआ नोटिस तो गांव वालों ने कहा पंचायत की भूमि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"