मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर 50 लाख रुपए मंजूर, कोविड अस्पताल में 98 ऑक्सीजनयुक्त सहित 300 बेड करने के दिए निर्देश

मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर 50 लाख रुपए मंजूर, कोविड अस्पताल में 98 ऑक्सीजनयुक्त सहित 300 बेड करने के दिए निर्देश

मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर  50 लाख रुपए मंजूर, कोविड अस्पताल में 98 ऑक्सीजनयुक्त सहित 300 बेड करने के दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 20, 2021 5:20 pm IST

रायपुर: वन एवं कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर कबीरधाम (कवर्धा) जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और पीड़ितों की सहायता के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है। इस राशि से जिले में स्थित कोविड अस्पतालों में वेटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था पर किया जाएगा। मंत्री अकबर ने मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार ऑक्सीजन सिलेण्डर और रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कलेक्टर को निर्देशित किया है। उन्होंने कवर्धा कोविड अस्पताल में उपलब्ध 140 बेड को बढ़ाकर 300 बेड करने के साथ-साथ ऑक्सीजनयुक्त 82 बेड को भी 98 बेड करने को कहा है।

Read More: बिना मास्क घूम रहे युवकों को पुलिस ने थमाया 500 रुपए का चालान, तो युवक बोले- सस्पेंड करा दूंगा

मंत्री अकबर ने कवर्धा जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार और जिले में संचालित कोविड केयर सेन्टरों में मेडिकल और मानव सांसाधनों को बढ़ाने तथा महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने को भी कहा है। मंत्री अकबर की पहल पर जिले में कोविड से संक्रमित जरूरतमंद सभी व्यक्तियों को जिले में ही ऑक्सीजन मिले इसके लिए 85 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर भी उपलब्ध करा दिया है।

Read More: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

मंत्री अकबर के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए हर आवश्यक और जरूरी सामग्री जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड, ऑक्सीमीटर, मास्क, कोविड केयर सेन्टर के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य आवश्यक सामग्रियों को तत्काल क्रय करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कोरोना के नियंत्रण के लिए कवर्धा शहर में पार्षदों के माध्यम से 7 हजार 500 पैकेट हर्बल आयुष्मान काढ़ा वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार 8 हजार से अधिक फेस मास्क का वितरण घर-घर किया जा रहा है।

Read More: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश…लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकारों को दिया ये निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"