नाबालिग को घर पर अकेली देख बिगड़ी 60 साल के बुजुर्ग की नियत, बनाया हवस का​ शिकार

नाबालिग को घर पर अकेली देख बिगड़ी 60 साल के बुजुर्ग की नियत, बनाया हवस का​ शिकार

नाबालिग को घर पर अकेली देख बिगड़ी 60 साल के बुजुर्ग की नियत, बनाया हवस का​ शिकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 2, 2019 5:19 pm IST

अंबिकापुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से हैवानियत भरी घटना सामने आई है। खबर है कि 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। मामले की जानकारी जब आस-पास के लोगों को हुई तो उन्होंने पहले बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दीव, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: अजीत जोगी को समाज से निष्कासित करना धनसिंह कवंर को पड़ सकता है भारी, भेजा 1 करोड़ का अवमानना नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को 60 साल के बुजुर्ग ने हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मासूम के परिजन घर पर नहीं थे। मासूम बपने घर पर टीवी देख रही थी। इसी दौरान गांव का ही नानक दास नाम का बुजुर्ग घर में घुस आया और बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए उसे हवस का शिकार बनाया।

Read More: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीएम मोदी से मुलाकात कर भेंट की भगवान गणेश की प्रतिमा, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

इस दौरान पीड़िता का पिता अचानक घर पर आ पहुंचा और उसने आरोपी को पकड़कर लोगों को इसकी सूचना दी ।ऐसी घटना सामने आने के बाद लोगों ने तो पहले जमकर आरोपी को पीटा और फिर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हिरासत में दे दिया। इधर पुलिस ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के साथ ही नाबालिक बच्ची का मुलाहीजा कराया और आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस का कहना है कि इस मामले में पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Read More: सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे कलेक्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने जताई नाराजगी, कहा- PMO से करेंगी शिकायत

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/GM9ofL_v2B0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"