इंदौर में कोरोना संक्रमितों के 79 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 3182

Ads

इंदौर में कोरोना संक्रमितों के 79 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 3182

  •  
  • Publish Date - May 27, 2020 / 05:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

इंदौर। जिले में फिर एक बार एक साथ कोरोना के 79 नए केस सामने आए हैं। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3182 तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमित 1 लाख 50 हजार 793, स्वस्थ हुए 64 हजार 277

इंदौर में अब तक कुल 119 मौत हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- देश मेें बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,535 नए मामले सामने आए, 146 ने…

कोरोना के 79 नए केसों की पुष्टि CMHO के बुलेटिन के आधार पर की गई है।

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 44 हजार 950, अब तक स्वस्…

इससे पहले बुधवार सुबह की स्थिति के मुताबिक मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में 165 नए मरीज सामने आए थे। वायरस ने प्रदेश के 50 जिलों को चपेट में लिया है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हजार 124 पहुंच गई है…जिसमें से 305 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 हजार 673 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
प्रदेश में फिलहाल 3 हजार 146 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है, सबसे ज्यादा केस इंदौर में है। यहां कुल आंकड़ा 31 सौ 19 पहुंच गया है, जबकि 117 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 1 हजार 140 मरीज ठीक भी हुए है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 1 हजार 303 पहुंच गया है, और 49 लोगों की मौत हुई है। भोपाल में 826 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का केस है, यहां 614 मरीज अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, और 54 मरीजों की मौत हुई है, हालांकि 260 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।

शीर्ष 5 समाचार