शराब की दुकान में भीषण आग, एक युवक की झुलसकर मौत, एक की हालत गंभीर

शराब की दुकान में भीषण आग, एक युवक की झुलसकर मौत, एक की हालत गंभीर

शराब की दुकान में भीषण आग, एक युवक की झुलसकर मौत, एक की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 24, 2019 6:12 am IST

इंदौर। एमआर 10 स्थित शराब की दुकान में सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:सेवा सहकारी बैंक में लगी आग, कम्प्यूटर समेत कई जरुरी दस्तावेज जलकर खाक

बता दें कि, सुबह करीब 8 बजे चंद्रगुप्त चौराहा स्थित शराब दुकान पर आग लग गई। दमकल की टीम को मौके से अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। जिसके चलते आग और भयावह हो गई। दो फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक युवक शराब दुकान के पास बार में ही सोता था।

ये भी पढ़ें:विश्व टीबी दिवस आज, खंडवा में अब टीबी के मरीजों का बेहतर इलाज


लेखक के बारे में