दरिंदे का ​शिकार हो जाती ढाई साल की मासूम, अज्ञात युवक ने घर में घुसकर की दु​ष्कर्म करने की कोशिश, लेकिन आ धमकी मां

दरिंदे का ​शिकार हो जाती ढाई साल की मासूम, अज्ञात युवक ने घर में घुसकर की दु​ष्कर्म करने की कोशिश, लेकिन आ धमकी मां

दरिंदे का ​शिकार हो जाती ढाई साल की मासूम, अज्ञात युवक ने घर में घुसकर की दु​ष्कर्म करने की कोशिश, लेकिन आ धमकी मां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 6, 2020 4:19 pm IST

जबलपुर: हाथरस कांड को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। वहीं दूसरी ओर रोजाना महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि जबलपुर में अज्ञात युवक ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां के चीख—पुकार मचाते ही आरोपी फरार हो गया। फिलहाल बच्ची को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read More: ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों के खाते में सीएम भूपेश बघेल ने ट्रांसफर किए 8.56 करोड़ रुपए, पांचवे किश्त का हुआ भुगतान

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात शख्स ने मंगलवार को घर में घुसकर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की है। गनिमत है कि बच्ची की मां वहां धमकी और आरोपी की हरकत को देखकर चीख-पुकार मचाने लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Read More: बिहार चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा, 122 सीटों पर जेडीयू..121 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव, देखिए प्रत्याशियों के नाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"