टेंडर लिया तो खैर नहीं, विधायक पर गुंडई का आरोप, विधायक ने बताया बदनाम करने की साजिश

टेंडर लिया तो खैर नहीं, विधायक पर गुंडई का आरोप, विधायक ने बताया बदनाम करने की साजिश

टेंडर लिया तो खैर नहीं, विधायक पर गुंडई का आरोप, विधायक ने बताया बदनाम करने की साजिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: March 5, 2019 4:53 pm IST

बलोदा बाजार। विधायक प्रमोद शर्मा पर बलौदा बाजार के ही सिविल लाइन निवासी कॉन्ट्रैक्टर सुमित वर्मा ने दबंगई, गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे का है, जहां विद्युत विभाग में निविदा के सिलसिले में कांट्रेक्टर सुमित वर्मा विद्युत विभाग में निकले टेंडर का एक्सेप्टेंशन लेटर लेने गये थे,इसी वक्त विधायक प्रमोद शर्मा विद्युत विभाग पहुंचे हुए थे। कार में बैठे सुमित वर्मा पर जब विधायक की नजर पड़ी तो विधायक प्रमोद शर्मा अपना आपा खो बैठे और कॉन्ट्रेक्टर सुमित वर्मा को दबंगई दिखाते हुए पहले तो कार से बाहर निकाला फिर टेंडर लेने की बात पर जमकर गाली गलौज करते हुए धक्कामुक्की कर दी । विधायक ने सुमित को खुले आम धमकी भी दी,अगर उसने यहां काम किया तो अंजाम बुरा होगा।

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय का अहम फैसला : सेना में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन, कई और

पीड़ित सुमित वर्मा ने विधायक के खिलाफ सिटी कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी के धारा 294,506,323 मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामला यही शांत नही हुआ, कुछ देर बाद विधायक प्रमोद शर्मा भी थाने आ पहुंचे और दोनों पक्षों में थाने में ही जमकर बहस हुई । कोतवाली पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनो पक्षों को शांत कराया। इस पूरे मामले को विधायक प्रमोद शर्मा ने राजनीतिक स्टंट बताते हुए इस घटनाक्रम को पूर्व विधायक जनक राम वर्मा की साजिश बताया।

ये भी पढ़ें- कोहली के विराट शतक के सामने पस्त पड़े कंगारू, 49.3 ओवर में 242 रन पर ही ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई

विधायक प्रमोद शर्मा ने इस पूरे मामले को विधानसभा चुनाव में हार का बदला लेने की नीयत से घटनाक्रम को साजिश बताया है। विधायक ने बताया कि सुमित वर्मा पूर्व विधायक का रिश्तेदार है, अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाने की वजह से पूर्व विधायक मुझे बदनाम करने के लिए ऐसी साजिश रच रहे हैं। पीड़ित सुमित के परिजनों ने विधायक प्रमोद शर्मा पर जान से मारने की धमकी देन का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। सिटी कोटवाली पुलिस दोनों पक्षो की शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


लेखक के बारे में