कोविड 19 के बचाव के लिए कमलनाथ का ऐलान, गरीब और निर्धन परिवारों को इस मा​ह मुफ्त दिया जाएगा राशन

कोविड 19 के बचाव के लिए कमलनाथ का ऐलान, गरीब और निर्धन परिवारों को इस मा​ह मुफ्त दिया जाएगा राशन

कोविड 19 के बचाव के लिए कमलनाथ का ऐलान, गरीब और निर्धन परिवारों को इस मा​ह मुफ्त दिया जाएगा राशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 22, 2020 2:18 pm IST

भोपाल: कोविड 19 को लेकर पूरे भारत में ऐतिहाद के तौर पर केंद्र और राज्य की सरकारें कई उपार कर रही है। हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश के कार्यवाहक सीएम कमलनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिया है। वहीं, सरकार ने कई शहरों ने कई शहरों को शटडाउन करने का भी निर्देश दिया है। कार्यवाहक सीएम कमलनाथ ने जबलपुर और भोपाल में गरीब और निर्धन वर्ग के लोगों को इस माह का राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है। बता दें कि जबलपुर और भोपाल में कोविड 19 के संदिग्ध और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। आज भी भोपाल में एक युवक के कोविड 19 पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

Read More: राजधानी रायपुर में 31 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144, सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की खुलेंगी दुकानें

बता दें कि कोविड-19 से अब तक दुनिया में 13,069 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 308,592 लोग अभी भी प्रभावित हैं। बात भारत की करें तो यहां अब तक कोविड-19 प्रभावित 332 लोग पाए गए हैं, जिनमें से 24 लोगों को रिकवर कर लिया गया है और 303 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। वहीं, मृतकों की संख्या 7 तक पहुंच चुकी है। भारत में आज एक ही दिन में कोविड 19 से तीन लोगों की मौत हुई है।

Read More: यूपी के 15 जिले 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन, कोरोना संक्रमण रोकने सीएम योगी ने की घोषणा

गौरतलब है कि ‘जनता कर्फ्यू’ शुरु, आम दिनों में सड़कों पर दिखने वाली गतिविधियां थमीं, पीएम मोदी की अपील का व्यापक असर कोविड-19 को लेकर विश्व में हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। चीन के वुहान से फैली महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में भी बढ़ती जा रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रविवार 22 मार्च को भारत में जनता कर्फ्यू की अपील की है। सुबह 7 बजे से शुरु होकर यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी, निवेशकों को मिली राहत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"