Electricity bill Rates In Chhattisgarh : तेल के बाद अब महंगी बिजली बिल का लगेगा झटका, 1 अगस्त से लागू हो सकती है नई दरें
Electricity bill Rates In Chhattisgarh : तेल के बाद अब महंगी बिजली बिल का लगेगा झटका, 1 अगस्त से लागू हो सकती है नई दरें
Electricity bill Rates In Chhattisgarh
रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक अगस्त से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजली वितरण कंपनी के प्रस्ताव के आधार पर इस महीने नियामक आयोग फिर से जनसुनवाई करने जा रहा है। नियामक आयोग को भेजे गए प्रस्ताव में वितरण कंपनी को लगभग 4000 करोड़ रुपए के घाटे में होना बताया गया है।
Read More News: कोरोना से ज्यादा घातक है बंदर से फैलने वाले बी. वायरस, चपेट में आए पहले चीनी व्यक्ति की मौत: रिपोर्ट
बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञों के मुताबिक अभी दर नहीं बढ़ी, तो आने वाले दिनों बिजली कंपनी को दिवालिया होने से नहीं रोका जा सकेगा। नियामक आयोग के पूर्व सचिव पीएन सिंह के मुताबिक बिजली की लागत लगभग 5.90 रुपए प्रति यूनिट पड़ रही है।
Read More News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा क्रूजर वाहन, 8 की मौत, 4 की हालत नाजुक
लेकिन कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इससे भी कम दाम पर बिजली दे रही है। छत्तीसगढ़ बिजली अभियंता महासंघ के सचिव अरुण देवांगन के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को घाटे से उबारने के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी बहुत जरुरी हो गई है। अब देखना ये है कि नियामक आयोग जनसुनवाई के बाद बिजली की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी देता है की नहीं।
Read More News: शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी, Team India ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

Facebook


