Zika Virus Update : जीका वायरस को लेकर अलर्ट, केरल से आने वाले लोगों की होगी निगरानी, CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Zika Virus Update : जीका वायरस को लेकर अलर्ट, केरल से आने वाले लोगों की होगी निगरानी, CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Zika Virus Update : जीका वायरस को लेकर अलर्ट, केरल से आने वाले लोगों की होगी निगरानी, CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 11, 2021 4:14 am IST

Zika Virus Update :  आगर मालवा। जीका वायरस को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी​ लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं केरल से आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Read More News: चोर ने चोरी किया नर्स का मोबाइल, स्टॉफ ब्वॉय के साथ मिले कई अश्लील वीडियो, फैमिली ग्रुप में कर दिया वायरल

उल्लेखनीय है कि जीका वायरस मच्छर से होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। केरल में जीका वायरस के मरीज मिलें हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट खतरनाक है।

Read More News:  OBC-ST-SC…जात साधे…सब साधै! कांग्रेस-बीजेपी के बीच चल रही जाति की सियासत का क्या असर होता है?  

यह एक बार फैलना शुरू हुआ तो कठिन स्थितियाँ निर्मित होंगी। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या कम है। कोरोना संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। संपूर्ण प्रदेश में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग जारी है।

Read More News:  सियासी दंगल में फिर दांव पर दलित! क्या 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में हावी रहने वाला है जातिवाद? 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना का वायरस अपना रूप बदलता है। अत: अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी का पालन और कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करने के लिए निरंतर आग्रह किया जा रहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां भी प्रदेश में सक्रिय हैं और जनता से निरंतर संवाद में हैं।

Read More News:  मौसम की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बनते दिख रहे 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.