बहुचर्चित पोरा बाई प्रकरण के सभी 9 आरोपी बरी, 2008 में सामने आया था मामला

बहुचर्चित पोरा बाई प्रकरण के सभी 9 आरोपी बरी, 2008 में सामने आया था मामला

बहुचर्चित पोरा बाई प्रकरण के सभी 9 आरोपी बरी, 2008 में सामने आया था मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 28, 2020 4:16 am IST

बिलासपुर। साल 2008 के बारहवीं की परीक्षा में फर्जीवाड़े के सभी 9 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। फर्जी तरीके से उत्तर पुस्तिका बदलकर टाॅप करने का मामला 2008 में सामने आया था। 12 साल बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

Read More News: बांधवगढ़ में लौटी नाइट सफारी की रौनक, सैलानियों ने रात में देखी जंगल की खूबसूरती

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिर्रा की छात्रा पोरा बाई सरस्वती शिशुमन्दिर केंद्र से शामिल हुई थी।

Read More News: शुरू होने से पहले ही स्थगित हुआ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधायकों को प्रोटेम स्पीकर के कक्ष में 

26 मई को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें वह मेरिट की सूची में प्रथम स्थान पर रही। माशिम के सचिव को संदेह होने पर उन्होंने उपसचिव पीके पांडेय से मामले की जांच कराई जांच में उसका प्रवेश गलत ढंग से पाया गया।

Read More News: भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

वहीं जांच प्रतिवेदन के आधार पर पोरा बाई सहित नौ लोगों प्राचार्य एसएल जाटव, केंद्राध्यक्ष फुलसाय, सहायक केंद्राध्यक्ष बालचंद भारती, सहित नौ लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 468 471, 120 बी व परीक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट चाम्पा में हुई 12 साल बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

Read More News:  BPCL, एयर इंडिया निजीकरण को लेकर दृढ़ है मोदी सरकार, क्या पूरा होगा विनिवेश लक्ष्य?


लेखक के बारे में