भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश इकाई सहित सभी जिला इकाईयों को भंग कर दिया गया है। नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान 20 जून को होगा। मप्र कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र यादव ने सभी जिला इकाईयों को भंग कर दिया है।
उन्होंने बताया कि 31 मई को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की बैठक रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पर्यवेक्षकों आमंत्रित किया गया है। ये पर्यवेक्षक 31 मई को बैठक में मिले निर्देशानुसार अपने-अपने प्रभार वाले जिले में पहुंच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्यालय को सौंपेंगे।
यह भी पढ़ें : डिप्टी कलेक्टर नवीन कुमार भगत स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम के विशेष सहायक बनाए गए
डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि इसके बाद 20 जून तक प्रदेश और जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मई को होने वाली बैठक में प्रदेश महिला संगठक, यंग ब्रिगेड और सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।