मुंबई, 20 सितंबर (भाषा) मुंबई के मशहूर लालबागचा गणेश पंडाल के रविवार को ‘फीडर पिलर’ में मामूली शॉर्ट-सर्किट हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुंबई के लालबाग इलाके का यह गणपति पंडाल शहर में गणेशोत्सव के दौरान सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने वाले स्थानों में से एक है।
फीडर पिलर एक विद्युत वितरण कैबिनेट या बॉक्स होता है, जिसे आमतौर पर खुले स्थानों पर लगाया जाता है। इसमें सर्किट ब्रेकर, फ्यूज और स्विच जैसे उपकरण लगे होते हैं।
शहर के लालबाग- कालाचौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल