14 अप्रैल तक बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालय, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

14 अप्रैल तक बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालय, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

14 अप्रैल तक बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालय, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 7, 2020 9:16 am IST

रायपुर: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। हालात को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉक डाउन आगे बढ़ सकता है, लेकिन फिलहाल केंद्र और राज्य की सरकार ने इस संबंध में कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालयों को 14 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि पहले सरकार ने पहले 7 अप्रैल तक सभी पंजीयन कार्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किया था।

Read More: जबलपुर की महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉज़िटिव, परिजनों को भी किया गया होम क्वारेंटाईन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कोरोना मुक्ति की ओर सतत आगे बढ़ रहा है। यहां अब तक कुल 10 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 9 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। फिलहाल सिर्फ एक मरीज का रायपुर एम्स में इलाज चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें भी जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

Read More: कोरोना वायरस: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लिया संकल्प, एक ही समय करेंगे भोजन, दूसरा समय के खाने को…

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"