रायपुर में कल खुली रहेंगी दुकानें, 21 सितंबर से लॉकडाउन लगाए जाने के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

रायपुर में कल खुली रहेंगी दुकानें, 21 सितंबर से लॉकडाउन लगाए जाने के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

रायपुर में कल खुली रहेंगी दुकानें, 21 सितंबर से लॉकडाउन लगाए जाने के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 19, 2020 12:12 pm IST

रायपुर: कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए 21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। लॉकडाउन के मद्देनजर प्रशासन ने रविवार को दुकानों को खोलने की छूट दी है। बता दें कि इससे पहले हर रविवार को शहर में दुकानें बंद रहती थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बात छूट दी गई है।

Read More: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, इस मामले में खोला मोर्चा

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने 21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार लॉकडाउन और सख्त होगा। हालांकि इसमें मेडिकल इमरजेंसी को ही छूट दी जाएगी।

Read More: पेट्रोल-डीजल पर इस राज्य सरकार ने बढ़ाया उपकर, सरकार को होगी 500 करोड़ की अतिरिक्त आय

जारी निर्देश के अनुसार बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों की गाड़ी जब्त की जाएगी। पूरे शहर में बेरिकेटिंग की जाएगी। पेट्रोल पंप पर शासकीय एवं इमरजेंसी वाहनों को ही पेट्रोल दी जाएगी। बिना वजह घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Read More: 30 साल मेहनत कर किसान ने बना डाली 3 किलोमीटर लंबी नहर, तोहफे में आनंद महिंद्रा देंगे ट्रैक्टर

वहीं, अंतरजिला आने जाने पर ई-पास लगेगा। बाहर से आने वाले लोगों के लिए पुलिस/आरटीओ/प्रशासन मदद करेगा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर एमआरपी से अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: पार्टी में हुयी गोलीबारी में दो की मौत 14 घायल, हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"