कमेटी के सभी सदस्य दे चुके हैं कृषि बिल के समर्थन में बयान, कांग्रेस ने लगाया आरोप, जानिए कौन हैं कमेटी के चार सदस्य?

कमेटी के सभी सदस्य दे चुके हैं कृषि बिल के समर्थन में बयान, कांग्रेस ने लगाया आरोप, जानिए कौन हैं कमेटी के चार सदस्य?

कमेटी के सभी सदस्य दे चुके हैं कृषि बिल के समर्थन में बयान, कांग्रेस ने लगाया आरोप, जानिए कौन हैं कमेटी के चार सदस्य?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 12, 2021 12:11 pm IST

नई दिल्लीः कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं और किसान आंदोलने से जुड़े याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है और एक कमेटी का गठन किया है। कोर्ट की ओर से गठित कमेटी में चार लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें भूपेंद्र सिंह मान, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी और अनिल शेतकारी शामिल हैं।

Read More: गोएयर ने कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति शुरू की, पुणे से चेन्नई के लिए सात लाख खुराकों के साथ उड़ान

बता दें कि भूपेंद्र मान, भारतीय किसान यूनियन के नेता हैं। प्रमोद जोशी अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान में पॉलिसी हेड रहे हैं। अशोक गुलाटी कृषि वैज्ञानिक हैं। वहीं अनिल धनवंत महाराष्ट्र के शेतकारी संगठन से जुड़े हैं। कोर्ट ने कहा है कि यह कमेटी मामले की मध्यस्थता नहीं, बल्कि समाधान निकालने की कोशिश करेगी।

Read More: प्राइवेसी विवाद के बीच WhatsApp ने दूसरी बार दी सफाई, कहा- चैट पूरी तरह सुरक्षित

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी पर सवालिया निशान लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस का कहना है कि सरकार और किसानों के बीच मध्यस्थता के लिए बनाई गई कमेटी में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है वे कृषि कानून के समर्थन में बयान दे चुके हैं। किसानों के साथ ये बड़ी साजिश है।

Read More: मुरैना में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत, मामले में जिला आबकारी अधिकारी को किया निलंबित, 4 पर केस दर्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"