दुर्ग-रायपुर नेशनल हाइवे पर चलते एंबुलेंस में लगी आग, आनन-फानन में ड्राइवर ने भागकर बचाई जान

दुर्ग-रायपुर नेशनल हाइवे पर चलते एंबुलेंस में लगी आग, आनन-फानन में ड्राइवर ने भागकर बचाई जान

दुर्ग-रायपुर नेशनल हाइवे पर चलते एंबुलेंस में लगी आग, आनन-फानन में ड्राइवर ने भागकर बचाई जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: April 22, 2021 3:40 pm IST

भिलाईः दुर्ग-रायपुर नेशनल हाइवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती एंबुलेंस में आग लग गई। राहत की बात ये हुआ कि इस दौरान एंबुलेंस में सिर्फ ड्राइवर सवार था। एंबुलेंस में आग लगते ही ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को काबू किया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाइवे देनों ओर से बंद कर दिया गया था।

Read More: पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर बुलाई हाई लेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर दुर्ग से रायपुर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिलाई 3 थाना के ठीक सामने एक चलती हुई निजी एम्बुलेस वेन में आग लग गई। एम्बुलेसं में केवल ड्राईवर अकेले था, आग लगते ही ड्राईवर ने एंबुलंेस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही पुलिस ने कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बंद कर दिया, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड ने पहुचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक एम्बुलेसं जलकर खाख हो चुकी थी।

Read More: बदमाशों ने बस रोककर मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटा, महिला सहित तीन घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"