फूट पड़ा अन्नदाताओं का गुस्सा, फिर सड़क पर धान फेंककर कर दिया आग के हवाले, जानिए क्या है वज​ह?

फूट पड़ा अन्नदाताओं का गुस्सा, फिर सड़क पर धान फेंककर कर दिया आग के हवाले, जानिए क्या है वज​ह?

फूट पड़ा अन्नदाताओं का गुस्सा, फिर सड़क पर धान फेंककर कर दिया आग के हवाले, जानिए क्या है वज​ह?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 19, 2020 7:47 am IST

सूरजपुर: धान खरीदी की अंतिम तारीख आने को है, लेकिन अभी भी किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा जा सकता है। रोजना अपना धान के बेचने के लिए सोसायटी के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर किसानों का प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सूरजपुर के सिलफिली गांव के किसानों का उग्र रूप सामने आया है। किसानों ने नेशनल हाइवे पर धान फेंककर आग लगा दी है। हालांकि मामले की जानकारी मिलने से मौके पर पहुंचे तहसीलदार के अश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और वे वापस लौट गए।

Read More: डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- ट्रंप भगवान हैं क्या जो 70 लाख लोग स्वागत करेंगे

मिली जानकारी के अनुसार इलाके के किसान सोसायटी प्रबंधक के रवैये से परेशान हैं। बताया गया कि सोसायटी प्रबंधक की मनमानी के चलते किसानों को धान बेचने में ​कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात से नाराज किसान सड़कों पर उतर आए और अपना धान सड़क पर बिखरा दिया। इसके बाद भी किसानों को गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने धान को आग लगा ​दिया।

Read More: शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी, मंगलवार को नक्सली मुठभेड़ में मिली थी वीरगति

गौरतलब है कि सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए धान खरीदी की तारीख 5 दिन आगे बढ़ा दी थी। इसके बाद 20 फरवरी तक धान खरीदी होना है। लेकिन कई धान खरीदी केंद्रों में बारदाना का आभाव होने के चलते किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं।

Read More: गृहमंत्री की दो टूक, छत्तीसगढ़ में नहीं होगा NPR


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"