दबंगों ने शराब दुकान के अहाता संचालक को बेरहमी से पीटा, किसी को वजह समझ आती उससे पहले हो गए फरार

दबंगों ने शराब दुकान के अहाता संचालक को बेरहमी से पीटा, किसी को वजह समझ आती उससे पहले हो गए फरार

दबंगों ने शराब दुकान के अहाता संचालक को बेरहमी से पीटा, किसी को वजह समझ आती उससे पहले हो गए फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 20, 2019 4:40 pm IST

उज्जैन: मक्सी रोड पर पवासा में संचालित देसी शराब की दुकान के अहाता संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शाम लगभग 5 बजे आहते में आए और संचालक से गाली गलौच करने लगे। इस दौरान उन्होंने आहता में रखे सामनों से तोड़फोड़ भी की। दबंगों की पिटाई के बाद आहता संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना अहाते में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस के कहने पर नहीं बदलूंगी विचार, गांधीजी को लेकर कही ये बड़ी बात…

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 5 बजे पांच युवक आहते में प्रवेश करते हैं और संचालक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पहले अहाते में प्रवेश करता है और आते ही काउंटर पर बैठे आता संचालक शर्मा पर हमला बोल देता है और उन्हें कुर्सी से नीचे गिराकर मारपीट शुरू कर देता है। इस दौरान एक और युवक वहां पहुंचता है और शर्मा के साथ मारपीट करता है। बाद में तीन युवक और आ जाते हैं जो अहाते के काउंटर पर रखे सामान को इधर उधर फेंककर तोड़फोड़ करते हैं और फरार हो जाते हैं। इस हमले में अहाता संचालक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और आता संचालक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। गौर करने की बात है यह पूरी घटना अहाते में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Read More: वीडियो : एक्ट्रेस सारा अली खान की पहली स्टेज परफॉर्मेंस, इसलिए सोशल मीडिया में हो रहा वायरल …देखिए

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ozOAv6TgjZs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"